नीतीराज मोटर्स, मोतिहारी में मंत्री मदन सहनी ने की टाटा कर्व की लॉन्चिंग

मुजफ्फरपुर में टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता नीतीराज मोटर्स, मोतिहारी में टाटा CURVV की धूम धाम से लॉन्चिंग की गई। टाटा CURVV भारत की पहली कूपे निर्माण डिज़ाइन पर बनाई गई SUV है, जो काफी आकर्षक और प्रीमियम है। 

टाटा CURVV ICE (पेट्रोल और डीजल) एवं EV (इलेक्ट्रिक) में उपलब्ध है जिसमे 12.3 इंच का टच स्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, वॉइस अस्सिस्टेंट, पैनोरमिक सनरूफ, मूनलाइट 6 एयरबैगऔर 10 JBL का स्पीकर एवं 500 लीटर का BOOTSPACE उपलब्ध है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाज-कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं नीतीराज मोटर्स के निदेशक डॉ बसंत सिंह के द्वारा ढोल नगारे के साथ सम्पन किया गया। जहां नीतीराज मोटर्स के सेल्स GM अंजनी कुमार एवं सर्विस GM प्रवीण कुमार ने गाड़ी की विशेषता के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर 10 बुकिंग और काफी संख्या में ग्राहक बन्धु, बैंक एवं फाइनेंस कम्पनी के प्रतिनिधि सहित नीतीराज मोटर्स के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही  सेल्स मैनेजर अमर कुमार सिंह, अतुल रंजन, ललन कुमार, चन्दन दुबे, बिरेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, कृष्णा मिश्रा, सर्वेश राज एवं सारे सेल्स टीम  उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading