मुजफ्फरपुर के कांटी में पूर्व मंत्री ने 200 केवीए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर: राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने शुक्रवार को कांटी क्षेत्र के असनगर गांव में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए 200 सौ केवीए का ट्रांसफार्मर का फिता काटकर उद्घाटन किया । ट्रांसफार्मर उद्घाटन के उपरांत वर्षों से विद्युत समस्या से जूझ रहे विद्युत उपभोक्ताओं को समस्या से निजात मिल गया है।

आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ बोरिंग से सिंचाई कार्य करने वाले किसानों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। पिछले कई वर्षों से एग्रीकल्चर कनेक्शन लेने के बावजूद सही ढ़ंग से वोल्टेज व समय पर लाइन उपलब्ध नहीं होने से इस इलाके के विद्युत उपभोक्ता के साथ किसान भी परेशान थे।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की पूर्व में भी मैं कांटी क्षेत्र के हर एक लोगों को सुगम विद्युत सुविधा उपलब्ध कराया था, गर आगे भविष्य में भी कभी ऐसी कोई विद्युत की समस्या होगी तो मैं हर हालत में समस्या का निदान कराने की कोशिश करूंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मोहम्मद अब्दुल्ला ने किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार त्रिवेदी, रामनरेश सिंह , पप्पू तिवारी , अमन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading