पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा को लेकर कटिहार से अमृतसर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन कटिहार से वाया पूर्णिया, अररियाकोर्ट, फारबिसगंज, ललितग्राम, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए अमृतसर तक जाएगी।

कटिहार अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन कटिहार से 18 सितम्बर से प्रत्येक बुधवार को रात्रि नौ बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह पौने दस बजे अमृतसर पहुंचेगी।वापसी में 20 सितंबर से 29 नवंबर तक 11 फेरों के लिए प्रत्येक शुक्रवार को फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अमृतसर कटिहार अमृतसर से दिन के एक बजकर 25 मिनट में प्रस्थान करेगी और अगले दिन कटिहार रात के 11 बजकर 45 मिनट में पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने इस पूजा स्पेशल ट्रेन की अधिसूचना के साथ समय सारणी जारी कर दी है।
