कहते हैं मन में अगर जज्बा हो, कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। ये बात सटीक बैठती है मुफ्फरपुर के शरद कुमार पर, जिन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर जीतकर देश का मान बढ़ाया है। पैरा एथलीट शरद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक गेम्स -2024 में हाई जंप में टी-63 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।


2020 टोक्यो पैरालंपिक में शरद ने इसी इवेंट में ब्रांज मेडल (1.83 मीटर) जीता। लगातार दो पैरालंपिक गेम्स में मेडल जीतने वाले शरद पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह करिश्मा दिखाया है। इस सफलता पर शरद ने कहा, मैं उम्मीद कर रहा था गोल्ड मेडल जीतने का, लेकिन 1.88 मीटर जंप कर पाया। सिल्वर मेडल से काफी खुश हूं। इस कामयाबी का श्रेय पिता सुरेन्द्र कुमार, मां कुमकुम कुमारी और बड़े भाई सनत कुमार को दिया।
