‘दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो’, ये क्या बोल गए जीतन राम मांझी?

पटना : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. उनके स्थान पर उनकी मंत्री आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी. आतिशी दिल्ली की शिक्षा मंत्री रही हैं और काफी पढ़ी लिखी और अनुभवी हैं. आप की ओर से उनके नाम की औपचारिक घोषणा होते ही विपक्षी पार्टियों ने हमले करने शुरू कर दिए. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट करके निशाना साधा और ये लिखा कि ‘दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो..

ये क्या बोल गए मांझी

जीतनराम मांझी के इस कमेंट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई. किसी ने कहा कि आतिशी पढ़ी लिखी हैं. यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं उनके पोस्ट पर दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आपके बेटे कौन से चाणक्य हैं? एक यूजर ने मांझी को सलाह देते हुए लिखा कि आप वरिष्ठ नेता हैं और आपने जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव देखें होंगे. आपको ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

‘AAP की वापसी संभव नहीं’

इधर जेडीयू ने भी आतिशी के नाम को लेक आप को घेरा और आम आदमी पार्टी के फैसले पर सवाल खड़े किए. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जो कुछ भी आम आदमी पार्टी का नुकसान पिछले दिनों हुआ है, उसके डैमेज कंट्रोल का ये एक निरर्थक प्रयास है. जनता इनको पटकनी देने का मन बना चुकी है. दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आप पार्टी की वापसी नहीं होगी. जिस वैकल्पिक राजनीति के एक चेहरे के तौर पर अरविंद केजरीवाल जी को जनता ने सिर पर बैठाया था, अपना आशीर्वाद दिया था वह कहीं ना कहीं आज वह खुद को ठगे हुए महसूस कर रही है.

Jitan Ram Manjhi Controversial Statement In Bihar Politics; Bihar Bhaskar  Latest News | बयानों के बादशाह हैं मांझी, जानिए उनके 8 विवादित बोल:  बयानबाजी में लालू को पीछे छोड़ने लगे ...

आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम

गौरतलब है कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा कर दी. आज शाम को 4:30 बजे अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और अपनी जगह उनकी सरकार की मंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर विधायकों में सहमति बनी है. आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं और मंत्री रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहीं थीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading