बिहार में पुल गिरने पर अश्विनी चौबे का बयान, कहा-‘सरकार को करप्शन पर कार्रवाई करनी चाहिए’

बिहार में पुल गिरने के मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार को करप्शन पर कार्रवाई करनी चाहिए. पुल गिरने पर बीजेपी नेता कहा कि सरकार को पुल की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए. सरकार पुल गिरने पर कार्रवाई करें और भविष्य में इस तरह से पुल ना गिरे इसको लेकर सरकार देखें. अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो उजागर होना चाहिए.

Union Minister of State for Health Ashwini Choubey Corona positive |  केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों से  की ये अपील

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने विपक्ष पर भी तगड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की यात्रा पर बड़ा हमला किया. बीजेपी नेता ने कहा कि उनकी यात्रा ढाक के तीन पात होगी.

तेजस्वी यादव को विदेश में आराम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जिसको बिहार की चिंता करना है वह बिहार की चिंता कर रहा है, तेजस्वी यादव ख्याली पोलाव बना रहे हैं उनकी जरूरत नहीं है.

तिरुपति मंदिर में प्रसाद मामले पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के आस्था को ठेस लगे यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निश्चित तौर पर वहां की सरकार को इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और दुखद है. यह सनातन धर्म पर बहुत बड़ा कुठाराघात है. सरकार इस पर तुरंत कठोर कार्रवाई करें. जांच कराये और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करें, सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.