मुजफ्फरपुर : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास खाली करने के मामले में आरोप प्रत्यारोप का खेल जारी है। इसी दौरान छात्र राजद ने एक बयान जारी कर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है।

जहां छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बयान जारी कर कहा की कुंठित मानसिकता से ग्रसित। अधूरे ज्ञान वाले सम्राट चौधरी सहित उनके तलवे चाटने वाले नेताओं को जाकर ज्ञान अर्जित करना चाहिए।
किसी भी मंत्री को सरकारी भवन आवंटन किया जाता है तो इसके लिए भवन में सारे सामानों की सूची सौंपी जाती है। इसके साथ ही जब घर वापस लिए जाने के दौरान दोबारा उसी सूची के अनुसार सामान लिया भी जाता है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर आरोप लगाना, भाजपाइयों के अधूरे ज्ञान को दर्शाता है और ऐसा कर वो अपने ही विभाग पर आरोप लगा रहें हैं।





भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच आपसी सामंजस्य नहीं है जिस कारण अपने ही विभाग मंत्रालय एवं मंत्रियों पर आरोप लगा रहे हैं।


