बीएसईबी सक्षमता परीक्षा फेज-2 के लिए आज बंद हो जाएगी आपत्ति विंडो

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 13 अक्तूबर, 2024 को सक्षमता परीक्षा फेज-2 के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगा।

ऐसे उम्मीदवार जो अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं , वे आधिकारिक वेबसाइट (bsebsakshamta.com/login) पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बिहार सक्षमता परीक्षा बीएसईबी द्वारा छात्रों की योग्यता और कौशल का आकलन करने के लिए आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है।

ये आपत्ति विंडो कक्षा 6 से 8 के लिए आज रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इतना लगेगा आपत्ति शुल्क

यदि उम्मीदवारों को कोई उत्तर गलत लगता है तो वे आज यानी, 13 अक्तूबर, 2024 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से 50 रुपये प्रति आपत्ति शुल्क ऑनलाइन जमा करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

ध्यान दें कि 13 अक्तूबर 2024 (रात 11:59 बजे) के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आगे की प्रोसेस

परीक्षार्थी अपनी उत्तर कुंजी के साथ आधिकारिक उत्तर कुंजी का मिलान करते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाते हैं।

यदि किसी परीक्षार्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कर सकता है।

सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था अंतिम उत्तर कुंजी जारी करती है। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षार्थियों के अंकों की गणना की जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading