ज्यादा तेज मत बनिए..’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुनते ही भड़के पप्पू यादव

अपने बयानों से चर्चित रहने वाले सांसद पप्पू यादव एक बार फिर से सुर्खियों में है. दरअसल, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंग को खुली चुनौती देते हुए पूरे गैंग का सफाया करने का दावा किया था. इस बीच अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पर पप्पू यादव भड़कते नजर आ रहे हैं.

लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुनते ही भड़के पप्पू यादव: दरअसल, पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इस दौरान उनसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सवाल किया गया जिस पर वह भड़क गए.

उन्होंने गुस्साते हुए पत्रकारों से कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि इससे जुड़ा सवाल नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा- इन सब बातों के लिए मैंने पहले ही मना कर दिया था कि नहीं पूछा जाएगा. इतना सुनते ही पप्पू यादव ने कहा मैंने पहले ही कह दिया था आप नहीं पूछेंगे. आप ज्यादा तेज मत बनिए.

मुंबई जा रहा हूं वहीं जवाब दूंगा: पप्पू यादव ने पत्रकार के सवाल पर कैमरे पर बहुत कुछ कह दिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कोई बयान नहीं दिया.

पप्पू यादव ने कहा कि उनका जो कुछ कहना था उन्होंने X पोस्ट पर जानकारी दे दी थी. 24 तारीख को मुंबई जा रहे हैं जो बोलना होगा वही बोलेंगे. पप्पू यादव ने दिया था ये बयान: बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी थी.

पप्पू यादव ने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.