मुजफ्फरपुर: लोक गायिक शारदा सिन्हा की तबियत बिगड़ने की खबर फैलते ही देश भर में उनके प्रशंसको और शुभचिंतको की ओर से दुआओ का दौर शुरू हो गया। ऐसे में मुजफ्फरपुर स्थित उत्तर बिहार के देवघर बाबा गरीबनाथ धाम में मंदिर के महंत अभिषेक पाठक के नेतृत्व में विशेष पूजा पाठ की गई।


महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि लोक गायिका शारदा सिन्हा की आवाज मे छठी मैया और सरस्वती माँ की कृपा है।छठ पूजा से पहले इनकी तबियत बिगड़ने की खबर सुन बहुत दुख हुआ जिसे लेकर मन्दिर मे उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा पाठ और हवन की गई है।



वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संजय रजक ने बताया की पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने की खबर बहुत दुखद है. उनके द्वारा गायें गीतों की देश विदेश मे अलग ही पहचान है।



बिना उनके गीतों के पर्व त्यौहार सुना लगता है। इसीलिए आज मंदिर मे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है। इस यज्ञ के दौरान आशुतोष पाठक, प्रकाश झा, ब्रजेस तिवारी, छोटू झा, ऋतु रंजन पांडेय, पंकज झा, चन्दन झा उपस्थित रहें।




