मुजफ्फरपुर के साहू रोड स्थित साहू पोखर का छठ पर्व बहुत मशहूर है।

इस घाट पर होने वाले छठ में सबसे अनोखी बात यह है। यहां सुबह के अर्घ्य के दौरान विशालकाय रावण का पुतला दहन किया जाता है।



जहां साहू पुतला दहन आयोजन कराने वाले भारतीय सेवा दल के अध्यक्ष विक्रम सर्राफ ने बताया कि विगत 16 साल से साहू पोखर घाट पर सुबह के अर्घ्य के दौरान रावण दहन किया जाता था है।



महापर्व छठ के समापन पर यहां रावण दहन करने की वर्षों पुरानी परंपरा रही है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों द्वारा रावण दहन किया गया।



मौके पर काफी भीड़ उमड़ी, बच्चों में खासकर रावण दहन को लेकर उत्साह देखने को मिला।