तेजस्वी ने सदन में श’राबबंदी पर उठाए सवाल, नीतीश के मंत्री बोले- चिंता न करें.. सब पर होगी कार्रवाई

पटना: आज बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है. प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से शराब से मौत पर चिंता जताते हुए शराबबंदी कानून पर सवाल उठाए.

जिसका जवाब देते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि साल 2016 में जब से बिहार में शराबबंदी लागू हुई है, अब तक 156 मौतें हुई हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी सख्ती से लागू है और प्रशासन अपना काम कर रही है. शराब और ताड़ी कारोबार से जुड़े लोगों को सरकार बाहर निकालने की हर संभव कोशिश कर रही है.

तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

इधर सरकार के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूछा कि सरकारी आंकड़ों में 156 मौतें पूरे बिहार की है या फिर तीन जिले से है? उन्होंने पूछा कि बिहार में जो ट्रक भर-भर के शराब आ रही है, वो कहां से आती है. बड़ी मछलियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? तेजस्वी ने पूछा कि सरकार शराबबंदी को लेकर बार बार समीक्षा बैठक करती है लेकिन न कार्रवाई होती है और न ही कोई नतीजा सामने आता है.

क्या बोले श्रवण कुमार?

तेजस्वी यादव के आरोपों पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष सवाल तो पूछता है कि लेकिन कानून को सफल बनाने में सरकार का सहयोग नहीं कर रहा है. मंत्री ने कहा कि सबने विधानसभा में मिलकर एक साथ शराबबंदी को लेकर शपथ ली थी.

लोगों को जागरूक करने की बात कही थी. लेकिन ये लोग सरकार के कामों पर सवाल उठाते है, जब जागरूक करने की बारी आती है तो नजर नहीं आते है. आंकड़ों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि 156 मौतों को लेकर जो सवाल है, उसमें अगर कोई गलती होगी तो सुधार करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.