मुसाफिर पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने मुजफ्फरपुर पहुंचे तेजस्वी यादव

मुजफ्फरपुर : बोचहां के दिवंगत पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान की तीसरी पुण्यतिथि पर नाजिरपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत विधायक की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

वहीं सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुसाफिर बाबू का पूरा जीवन गरीबों, अकलियत, पिछड़े और वंचितों के लिए बीता। वे गरीबों और वंचितों के हिमायती थे। अपने संघर्ष के बल पर सदन के दो बार सदस्य रहे। साथ ही पुत्र अमर कुमार पासवान भी दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के पदचिन्हों पर चलकर बोचहां क्षेत्र के विकास में जुटे हैं। 

इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, गायघाट विधायक निरंजन राय, मीनापुर विधायक मुन्ना यादव, कांटी विधायक इसराइल मंसूरी, पूर्व सांसद अजय निषाद, विधान परिषद सदस्य कारी सोहैल, पूर्व जिप अध्यक्ष इंद्रा देवी, सीवान से पूर्व सांसद सदस्य मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा, राजद महासचिव जयशंकर यादव सहित अन्य शामिल हुए। विधायक अमर पासवान और उनकी पत्नी सह राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष हरपिंदर कौर सैनी ने श्रद्धांजलि सभा में आए लोगों का स्वागत किया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.