मुजफ्फरपुर में लंबित वेतन तथा बाधित वेतन भुगतान की मांग को लेकर पारु स्थित कन्या मध्य विद्यालय के उर्दू शिक्षक सज्जाद आलम ने जिलाधिकारी से आमरण अनसन करने की इजाजत मांगी।
जिसे निरस्त कर दिया गया। उदास होकर उन्होंने मिडिया के समक्ष अपनी परेशानी रखी। उन्होंने बताया की बिना संसाधान दिए शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन हाजरी बनाने का आदेश जारी कर दिया है, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनका दो महीने का वेतन रोक दिया गया।
दिव्यांग होने की वजह से वो कोई और काम भी नहीं सकते हैं। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। इसलिए उन्होंने मीडिया के माध्यम से गुजारिश की है कि जल्द ही उनका वेतन रिलीज किया जाये।






