मुजफ्फरपुर के सरैया स्थित निजी होटल सभागार में बिहार सरकार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य से नारायण सेवा स्थली के बैनर तले दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी, जिला कला और संस्कृति अधिकारी सुष्मिता झा व राजद नेता रामबाबू साह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
जहां मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभावान कलाकारों को मंच नहीं मिल पाता है, जिसके कारण उनके अंदर की कला का समुचित विकास नहीं हो पाता है। कलाकारों के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की योजनाएं शुरू की हैं।
इस दौरान महिला व पुरुष कवियों ने मैथिली, बज्जिका और हिन्दी में वीर रस और हास्य कविताओं की प्रस्तुति कर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोतीलाल शुक्ला, कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






