अभी तो शुरुआत है, आने वाले दो-तीन महीने में हम मजा दिखाएंगे आपको: राहुल गांधी

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने यहां सोमवार को कहा, ”अभी तो शुरुआत हुई है। अभी देखना, मजा आएगा। आने वाले 2-3 महीने में मजा दिखाएंगे हम आपको।” इससे पहले अगस्त में राहुल ने कहा था कि राफेल में वैश्विक भ्रष्टाचार है। आने वाले कुछ हफ्तों में राफेल से बड़े बम गिरने वाले हैं।

मोदी चौकीदार नहीं, चोर हैं : राहुल

राहुल ने कहा कि एक-एक कर हम दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं हैं, चोर हैं। मोदी सरकार ने हर जगह बेईमानी की है। मोदी के राफेल, ललित मोदी, विजय माल्या, नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स जैसे सभी कामों में चोरी हुई है।

राहुल ने कहा था- मोदी चोरों के सरगना

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो को शेयर करत मोदी को चोरों का सरगना (इंडियाज कमांडर इन थीफ) बताया था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोपों पर कहा कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार को बदनाम करने का अभियान चला रही है।

ओलांद के बयान पर बढ़ा था विवाद

ओलांद ने कहा था कि रिलायंस को राफेल के स्थानीय भागीदार के रूप में चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। हालांकि, 24 घंटे बाद ही उन्होंने कहा- रिलायंस को चुने जाने के बारे में दैसो ही कुछ बता सकती है।

इस समझौते में राफेल विमानों के रख-रखाव का जिम्मा भारत की कंपनियों को सौंपा जाना है। इसी के तहत दैसो एविएशन ने अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस के साथ समझौता किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading