मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा के युवा नेता एवं भारतीय लोकतांत्रिक छात्र परिषद के संस्थापक गौरव सिंह ने पटना में जनसुराज की सदस्यता लेने के बाद पहली बार जनसुराज के मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय पहुंचे।


जहां जनसुराज के मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह अशोक जी ने उनका जनसुराज का गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।


वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गौरव सिंह ने कहा कि वंशवाद, जातिवाद, और पूंजीवाद की राजनीति के खिलाफ उन्होंने जनसुराज का दामन थामा है।



अब युवा केवल कार्यकर्ता बनने और दरी बिछाने की राजनीति नहीं करेगा। यदि पार्टी ने मौका दिया, तो वे विधानसभा चुनाव में पारू से अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करेंगे और मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

