मुजफ्फरपुर के बेला स्थित स्वामी विवेकानन्द कोचिंग में भारत के प्रसिद्ध विभिन्न विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए सफल छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।


जहां मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन का छात्राओं ने स्वागत गान से अभिनन्दन किया। वहीं संस्था के निदेशक लालन कुमार ने पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।


जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं जिलाधिकारी ने सफल छात्र छात्राओं को पुरुस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान संस्था के निदेशक ललन कुमार ने कहा कि इस सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत को जाता है।

बच्चों ने पूरे दृढ़ संकल्पों के साथ पढ़ाई की जिसका परिणाम आज मिला है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि अथक परिश्रम और धैर्य सफलता कि मूलपूंजी है, इससे आत्मसात करने वालों कि कभी भी जीवन में हार नहीं होती।

सफल बच्चों की सूची:
इस वर्ष आवासीय स्वामी विवेकानन्द कोचिंग सेंटर, से R. K. M देवघर में 15, R. K. M पुरुलिया में 02, मिलिट्री स्कूल-02, सिमुलतला आवासीय विद्यालय-12 आचार्यकुलम 01, नेतरहाट01, छात्रों ने सफलता का सोपान खड़ा किया है।