बिहार चुनाव के लिए नीतीश कुमार की ‘फौज’ तैयार, इन नेताओं को मिला विधानसभा का जिम्मा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर जनता दल यूनाइटेड की ओर से पार्टी प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्षों, प्रमंडल प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों की एकदिवसीय समीक्षात्मक बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. साथ ही प्रभारियों की नियुक्ति भी कर ली गई है.

38 जिलों के लिए प्रभारी की नई टीम तैयार: जेडीयू की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की सफलता और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी 38 जिलों के लिए प्रभारी की नई टीम भी बनाई है, जिसकी सूची जारी कर दी गई. जिला प्रभारी को विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेवारी दी गई है.

किस जिले के लिए किसको मिला प्रभार?: पटना की जिम्मेवारी मनोरंजन गिरी को दी गई है तो नालंदा की जिम्मेदारी ललन महतो को मिली है.

मुंगेर की जिम्मेवारी अंजनी कुमार को, भागलपुर की जिम्मेदारी प्रह्लाद सरकार को, दरभंगा की जिम्मेदारी केदार भंडारी को, बगहा की जिम्मेदारी भारत पटेल को, पश्चिम चंपारण की जिम्मेदारी राणा रणधीर सिंह चौहान को और पूर्वी चंपारण की जिम्मेदारी सुबोध कुमार सिंह को दी गई है. इसी तरह से सभी 38 जिले में भी प्रभारी की नई टीम तैयार की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.