देवर-भाभी के अफेयर पर परिवार में महाभारत, दो भाई भिड़े; पुलिस तक पहुंचा मामला

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है देवर और भाभी के बीच अफेयर के शक में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक भाई ने दूसरे को छोलनी से इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना बुधवार की काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मोहल्ले की है। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

घटना के बाद घायल को लेकर उसकी पत्नी थाना पहुंची। पूरे मामले की जानकारी काजीमोहम्मदपुर पुलिस को दी। पुलिस ने सभी भाइयों को शांत बनाए रखने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार, एक भाई ने दूसरे भाई पर पत्नी के साथ अफेयर का आरोप लगाया।

वहीं घायल की पत्नी का आरोप है कि उसके पति का भाई अक्सर गलत आरोप लगाकर उसकी और उसके पति की पिटाई कर देता है। उसके पति का कोई चक्कर नहीं है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष लिखित आवेदन दे तो छानबीन की जाएगी। परिवार के लोगों की काउन्सेलिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सभी भाइयों को मिल बैठकर मसला सुलझा लेने की पहल की है।

काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि आपस में सुलझाने के लिए पहल की जा रही है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों से कहा गया है कि कानून को हाथ में नहीं लें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading