भगवान शंकर की भक्ति में सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर, भव्य बारात को एकटक निहारते रहें लोग

मुजफ्फरपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब।

जहां बाबा गरीबनाथ सहित जिले के कई मंदिरों से शिव की बरात के साथ झांकी निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देवी-देवाताओं के दर्शन भी किए।

हर साल की भांति इस बार भी निर्धारित समय से भोले बाबा की बाबा की बराती बाबा गरीबनाथ मंदिर से निकली। इस दौरान भोले बाबा की हर चौक-चौराहे पर आरती की गई।

बरात देखने के लिए सड़क किनारे, छतों के साथ जिसको जहां भी जगह मिली वहां श्रद्धा भाव से भक्त शिव के भव्य बारात को एकटक निहारते रहें।

गाजे-बाजे के साथ करीब एक दर्जन घोड़े बरात की शोभा बढ़ा रहे थे। भूत-पिशाच यक्ष, गंधर्व सभी श्रद्धालुओं को लुभाते रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.