130 उपभोक्ताओं का कटा बिजली कनेक्शन, 16 लोगों पर चोरी का मुकदमा दर्ज

नालंदा: बिहार के नालंदा में बिजली चोरी को रोकने के लिए बिजली विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में राजगीर अनुमंडलीय क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने को लेकर बिजली विभाग अभियान चला रहा है.

इसके तहत बिजली विभाग ने बाईपास कर बिजली चोरी करने और डिफॉल्टर सहित 16 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है.

130 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन कटा: कनीय अभियंता विद्यासागर ने बताया कि राजस्व संग्रहण को लेकर डोर टू डोर बकाया राशि का संग्रह किया जा रहा है. इसी के तहत चोरी पकड़ी गई है. राजगीर के विद्युत अवर प्रमंडल ने बकाया बिजली बिल नहीं चुकाने वाले 130 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया. साथ ही मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करने वाले 16 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

कौन-कौन थे टीम में शामिल?: वित्तीय वर्ष के अंत को देखते हुए विभाग ने विशेष टीम बनाकर डोर-टू-डोर राजस्व संग्रहण और छापेमारी अभियान शुरू किया है.

इस टीम में टेक्निशियन राकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार, मिथिलेश कुमार, आनंदी रविदास, राकेश कुमार उर्फ लालू, अविनाश कुमार, दिनेश कुमार शामिल हैं.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.