बिहार बजट 2025: स्वास्थ्य क्षेत्र में 20 हजार 335 करोड़ रुपया होगा खर्च

पटना: बिहार विधानसभा बजट सत्र में डिप्टी सीएम सह प्रभारी वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार बजट 2025-26 पेश किया. कुल 10 सेक्टर्स पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है. इसबार स्वास्थ्य क्षेत्र पर 20 हजार 335 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा.

बेगूसराय में कैंसर अस्पताल: बजट में बिहार के बड़े अनुमंडल में रेफरल अस्पताल का निर्माण और बेगूसराय में कैंसर अस्पताल का निर्माण करने पर चर्चा की गयी है. इसके अलावे स्वास्थ्य क्षेत्र में अन्य काम किया जाएगा और हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा.

बजट में 38 हजार करोड़: बिहार का कुल बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रखा गया है, जो पिछले साल से 38 हजार करोड़ रुपया अधिक है. सम्राट चौधरी ने बजट के भाषण ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत रखा गया है.

शिक्षा के बाद दूसरे नंबर पर स्वास्थ्य: बिहार बजट में शिक्षा के बाद दूसरे नंबर पर स्वास्थ्य क्षेत्र को रखा गया है. शिक्षा पर 60 हजार 954 करोड़ तो स्वास्थ्य पर 20 हजार 335 करोड़ खर्च होंगे. इसके अलावे सड़क, शहरों के विकास, सिंचाई, पर्यटन और खेल विभाग के लिए भी राशि तय की गयी है. 3

स्वास्थ्य क्षेत्र पर खास ध्यान: आपको बता दें कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र पर खास ध्यान दे रही है. हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है.

बड़े अस्पतालों को नया रूप दिया जा रहा. पीएमसीएच को 5000 बेड से अधिक का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जा रहा. डीएमसीएच में ढाई हजार बेड से अधिक का वार्ड बनाया जा रहा है. अस्पतालों की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading