सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को कर दिया खुश, घोषणाएं सुनते ही सदन में वित्त मंत्री के थपथपाने लगे पीठ

बिहार बजट में सोमवार को कई बड़ी घोषणाएं की गई. वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3 लाख 17 हजार रूपये का वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. बजट में हुई घोषणाओं को सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खूब खुश दिखे.

उन्होंने जैसे ही सम्राट चौधरी ने बजट भाषण खत्म किया उनके उत्साहवर्द्धन में अपनी जगह पर उठ खड़े हुए. साथ ही सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाने लगे. सीएम को ऐसा करते हुए सत्ता पक्ष के सदस्य भी अपनी जगह जगह पर बैठे बैठे मुस्कुराने लगे.

बिहार विधानमंडल में सोमवार को उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. उन्होंने 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. इसमें कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में बेगूसराय में सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज हैं. इसलिए बेगूसराय में एक कैंसर अस्पताल बनेगा. वहीं महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा, पिछड़ा-अतिपिछड़ा एससी-एसटी की छात्रवृत्ति दोगुनी करने का ऐलान किया.

बजट करते हुए बिहार और केंद्र सरकार के बेहतर समन्वय से राज्य के विकास की बातें करते हुए हुए उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ मिलकर राज्य का विकास किया जा रहा है. बिहार को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार. नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार ने तेजी से विकास किया है.

उन्होंने 3 लाख 17 हजार करोड़ रूपये का बजट पेश करते हुए कहा कि मौजूदा वर्ष से अगले साल का बजट 38 हजार करोड़ अधिक है. वहीं वित्तीय अनुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि राजकोषीय घाटा निर्धारित सीमा से 3 प्रतिशत से नीचे है.

इसके साथ ही इस वर्ष के लिए आर्थिक सेवा में 25 हजार 262 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है. वहीं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए एक हजार करोड़ तय किया गया है. इस वित्त वर्ष में बिहार सरकार 2819 करोड़ रुपए का लोन चुकाएगी. 2819 करोड़ रुपए के कर्ज में 1600 करोड़ केंद्र को देना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading