मुजफ्फरपुर: शेरपुर के सरपंच ने पंचायतों में पुलिस-जनता सरपंच संवाद सम्मेलन आयोजित करने को लेकर एसएसपी को सौंपा ज्ञापन 

मुजफ्फरपुर शेरपुर पंचायत के सरपंच नंदन कुमार झा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक को मुजफ्फरपुर के सभी पंचायतों में पुलिस-जनता सरपंच संवाद सम्मेलन आयोजित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार के रूप में “भारतीय न्याय संहिता (BNS)” को लागू किया गया है, जिसे देशभर में नागरिकों द्वारा स्वीकार किया जा रहा है।

यह नई संहिता देश के प्रत्येक नागरिक के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों को इसके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है।

ग्रामीण जनता को नई न्याय संहिता के विषय में जागरूक करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रत्येक पंचायत में सरपंच, पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा संवाद सम्मेलन आयोजित किए जाएं।

इन सम्मेलनों के माध्यम से न केवल नई संहिता की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि ग्रामीण जनता कानूनों का सही रूप से पालन कर सके और उन्हें इसका लाभ मिल सके।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.