औरंगजेब पर JDU में छिड़ी जंग! नीतीश के करीबी MLC ने बताया ‘हीरो’ तो MLA ने कहा- पाकिस्तान भेज दो

पटना: मुगल शासक औरंगजेब पर छिड़े विवाद की एंट्री बिहार में भी हो गई है. चुनावी साल में औरंगजेब को लेकर बिहार के राजनीतिक दलों के नेता अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के ही दो नेता आमने-सामने आ गए हैं.

विधान पार्षद खालिद अनवर ने औरंगजेब के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए उसे कुशल शासक बता दिया. वहीं, विधायक संजीव सिंह ने क्रूर शासक की तारीफ करने वालों को पाकिस्तान भेजने की मांग कर डाली.

खालिद अनवर को हीरो लगता है औरंगजेब: सीएम नीतीश कुमार के कराबी एमएलसी खालिद अनवर ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा कि औरंगजेब जालिम बादशाह नहीं बल्कि अच्छे बादशाह थे. उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने मंदिरों का नहीं तोड़ा था.

वह कहते हैं कि इस पर इतिहासकारों को चर्चा करना चाहिए, न कि योगी आदित्यनाथ या अन्य नेताओं को. वहीं, औरंगजेब की तारीफ करने पर सपा विधायक अबू आजमी को विधानसभा की कार्यवाही से निलंबन की कार्रवाई को गलत करार दिया है.

संजीव ने कहा- पाकिस्तान भेज देना चाहिए: अपनी ही पार्टी के एमएलएसी के बयान की निंदा करते हुए जेडीयू विधायक सिंह ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि क्रूर शासक औरंगजेब वास्तव में गद्दार था. उसने हिंदुओं पर तरह-तरह के जुल्म ढाहे. हमारे मंदिरों को ध्वस्त कर दिया. विधायक ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की कोई कैसे तारीफ कर सकता है. ऐसे में जो भी तारीफ करता है, उसे पाकिस्तान भेज देना चाहिए.

बीजेपी ने की जगहों के नाम बदलने की मांग: उधर, बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने भी औरंगजेब को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक जालिम शासक था, जिसने देश को लूटने का काम किया. गैर मुसलमानो पर टैक्स लगाया. उन दिनों जबरन लोगों से धर्म परिवर्तन कराने का काम भी किया गया. ऐसे में मेरी मांग है कि बख्तियारपुर और औरंगाबाद का नाम बदल देना चाहिए.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading