बिहार के भ्रष्ट DTO के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने नालंदा जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अनिल कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की जा रही है। टीम अनिल कुमार के कार्यालय और अन्य ठिकानों की गहन जांच कर रही है।

आय से अधिक संपत्ति की जांच

सूत्रों के मुताबिक, अनिल कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगालने शुरू कर दिए हैं।

अधिकारी के ठिकानों पर कड़ी निगरानी

विजिलेंस यूनिट सभी बैंक अकाउंट, संपत्तियों और लेन-देन की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल, कार्रवाई जारी है और फिलहाल इस मामले में अधिकारियों द्वारा आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि डीटीओ के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.