रेलवे ने बदला एक और नियम, अब ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने से जुड़ा यह बदलाव जान लें

भारतीय रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें ट्रेन पकड़ने के दौरान यात्रियों को अंतिम समय में ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने से होने वाली परेशानी को दूर करने की कोशिश की गई है.

रेलवे का यह नया नियम महाकुंभ के दौरान भगदड़ से रेलवे स्टेशन पर कई लोगों की हुई मौत की घटना से सबक लेते हुए लिया गया है. रेलवे के अनुसार अगर किसी कारणवश अंतिम समय में ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलना जरूरी होता है, तो उसकी अनुमति मंडल रेल के परिचालन अधिकारी लेंगे.

निर्देश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म किसी कारणवश अंतिम समय में बदलता है, तो उस स्थिति में ट्रेन को 10 मिनट अतिरिक्त रोका जायेगा. इससे यात्रियों में अफरातफरी जैसी स्थिति नहीं मचेगी.

साथ ही वे आराम से अपने कोच में सवार हो सकेंगे और उनकी यात्रा सुरक्षित रहेगी. त्यौहार और भीड़भाड़ वाले दिनों में कोशिश की जाएगी कि ट्रेनों का प्लेटफार्म पर आने का निर्णय अंतिम समय में नहीं बदला जाये. अगर अंतिम समय में बदला जाता है तो यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखकर उसका 10 मिनट अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा.

मौजूदा होली त्यौहार को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से पटना जंक्शन, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र जैसे बड़े स्टेशनों में इस नियम को लागु किया जाएगा. इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेलवे के सभी बड़े स्टेशनों पर यह ध्यान रखा जाएगा कि भीड़ नियन्त्रण के लिए अंतिम समय में ट्रेनों का प्लेटफार्म पर आने में बदलाव की स्थिति में ट्रेन को कम से कम 10 मिनट तक रुके. हालाँकि यह विशेष ध्यान देने कहा गया है कि 10 मिनट के अलावा अंतिम समय में प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाए.

गौरतलब है कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान फरवरी महीने में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में कई लोगों ने जान गंवा दी थी. अंतिम समय में प्लेटफार्म बदले जाने के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई.

आपाधापी के चक्कर में यात्रियों के बीच भगदड़ वाली स्थिति उत्पन्न हुई और कई लोगों ने अपनी जान गंवा की. इस घटना से सबक लेते हुए अब रेलवे ने नए नियम को लागु किया है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading