‘2 घंटे के लिए होली पर ब्रेक लगना चाहिए’, दरभंगा की मेयर का अजीब बयान- बोलीं- जुमा का टाइम नहीं बढ़ा सकते

इस बार रमजान के जुमे के दिन यानी शुक्रवार को होली मनाई जाएगी, ऐसे में बिहार में राजनीति गरमा गई है. पहले जहां बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ‘बचोल’ ने होली के दिन मुसलमानों को घर में रहने की नसीहत दी थी, वहीं अब जेडीयू नेता और दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर सियासी बवाल मचना तय है. उन्होंने होली के दिन हिंदुओं से 2 घंटे के लिए ब्रेक लेने की अपील की है.

होली पर 2 घंटे की रोक लगनी चाहिए’: दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार होली और रमजान के जुमे की नमाज एक ही दिन है. लिहाजा हम चाहते हैं कि उस दिन साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली को रोका जाए, क्योंकि जुमे का टाइम आगे नहीं जा सकता है. लिहाजा होली के लिए दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए.

शांति समिति की बैठक में रखी मांग: असल में होली और रमजान को लेकर मंगलवार को दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में शांत समिति की बैठक हुई.

जहां पर्व-त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारे बरकरार रखने के लिए बातचीत हुई. दोनों धर्मों के लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी. इसी बैठक में दरभंगा महापौर अंजुम आरा ने जिला प्रशासन से होली के दिन 2 घंटे के लिए होली के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की.

शांति समिति की बैठक से बाहर निकलकर मंजुम आरा ने कहा कि शुक्रवार को दो घंटे तक मस्जिद और नमाज पढ़ने की जगहों से होली खेलने वाले लोग दूरी बना कर रखें. यही बात हमने जिला प्रशासन के सामने भी रखी है. हम आम लोगों से भी अपील करते हैं कि वे होली के दिन साढ़े बारह से लेकर दो बजे तक होली न खेलें, ताकि मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद जाकर नमाज पढ़ सके.

कोई नहीं चाहता विवाद’: अंजुम आरा ने कहा कि होली और रमजान कई बार पहले भी एक साथ हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी जिले में दोनों ही त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं. लिहाजा हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार सब कुछ अच्छे से निपट जाएगा. दरभंगा महापौर ने कहा कि कोई नहीं चाहता कि कोई विवाद हो.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading