आरोप साले पर और पुलिस ने बहनोई को बेरहमी से पीट दिया

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए किशोर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके बहनोई को भी बुलवाया और बेरहमी से पिटाई कर दी।

यही नहीं, बल्कि उसे छोड़ने के बदले पुलिस ने एटीएम से पैसे भी निकलवाए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत वरीय अधिकारियों से की है और न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित युवक रौशन कुमार सिंह के अनुसार, 11 मार्च की सुबह 3 बजे पानापुर थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव से एक अपाचे बाइक चोरी हो गई थी। बाइक में जीपीएस लगा था, जिससे ट्रैक करने पर लोकेशन बहिलबारा में मिली।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बाइक नहीं मिली, लेकिन पास की एक झोपड़ी से एक किशोर को हिरासत में ले लिया गया। रौशन सिंह का आरोप है कि जिस जगह चोरी की बाइक की लोकेशन मिली थी, वह शिवशंकर मिश्रा नामक व्यक्ति की है, जो पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल फरार है।

पुलिस ने रौशन के साले को डिटेन कर लिया और जब वे उसके बारे में पूछताछ करने थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया और थर्ड डिग्री टॉर्चर किया।

रौशन का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें छोड़ने के बदले पैसे की मांग की और एटीएम लेकर जाकर 20 हजार रुपये निकलवाए। बाद में, उनकी मां 50 हजार रुपये लेकर थाने पहुंचीं, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading