होली और जुमे को लेकर अलग अलग जिलों में पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

होली की पूर्व संध्या पर आज मुजफ्फरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण एसपी विद्यासागर और एसडीएम पूर्वी अमित कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एडिशनल एसपी शहियार अख्तर के साथ कई थाना के थाना अध्यक्ष के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। इस दौरान जिले के कटरा जजुआर औराई क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

बता दें कि कल एक तरफ जहां होली का पर्व मनाया जाना है तो दूसरी तरफ जुम्मे का नमाज अदा होगा। एक साथ दोनों पर्व को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से अपील किया है कि वह शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से अपना अपना पर्व मनाए।

साथ ही वैसे हुड़दंगी और पर्व के दौरान खलल डालने वाले लोगों को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है अगर पर्व के दौरान किसी प्रकार का खलल डालने की कोशिश की गई तो किसी भी कीमत में आप बक्शे नहीं जाएंगे। वही सोशल मीडिया को लेकर भी जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।

वहीँ भागलपुर जिले में शांतिपूर्ण होली संपन्न कराए जाने को लेकर भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और सीनियर एसपी हृदयकांत के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च भागलपुर स्टेशन चौक से प्रारंभ हुआ जो तातारपुर चौक, परबत्ती चौक, साहेबगंज चौक, नाथनगर चौक, विश्वविद्यालय चौक, सराय चौक, नयाबाजार चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुँच कर संपन्न हुआ।

इस दौरान अधिकारीयों ने शांति पूर्ण होली संपन्न कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किये जाने का दावा करते हुए आम लोगों से खुशहाल वातावरण में होली मनाने की अपील की गयी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading