बिहार पहली बार करेगा ‘सेपकटाकरा’ वर्ल्ड कप की मेजबानी, 20 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

बिहार पहली बार सेपकटाकरा वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 20 से 25 मार्च तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होगा। जिसमें 20 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी।

मंगलवार को बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने भारतीय सेपकटाकरा टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। खास बात यह है कि इस जर्सी पर अगले एक साल तक “बिहार” का नाम अंकित रहेगा।

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा टूर्नामेंट

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा, “सेपकटाकरा वर्ल्ड कप की मेजबानी बिहार के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने बताया कि इस आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और बिहार को खेल जगत में एक नई पहचान मिलेगी।

300 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल, 150 मुकाबले होंगे

इस टूर्नामेंट में जापान, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, ईरान, वियतनाम, अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, पोलैंड, नेपाल, श्रीलंका समेत कुल 20 देशों की टीमें भाग लेंगी।

जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में कुल 150 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें तीन पुरुष, तीन महिला और एक मिक्स्ड स्पर्धा होगी। भारतीय पुरुष और महिला टीमें सभी इवेंट में चुनौती पेश करेंगी।

बिहार को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय खेल पहचान

भारतीय टीम की जर्सी पर “बिहार” का नाम अंकित होना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे न केवल बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान मिलेगी, बल्कि राज्य में पर्यटन और खेल उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार के खेल प्रेमियों के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका होगा, जब वे अपने राज्य में एक वर्ल्ड कप का गवाह बनेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading