गायघाट: जदयू नेता ने अग्नि पीड़ित के परिवारजनों से मिलकर हालात का लिया जायजा

मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड स्थित रामनगर गांव में योगेन्द्र पंडित एवं उनके भाइयों के यहां अचानक लगी आग से पूरा घर जलकर राख हो गया।

इस भीषण अग्निकांड में 2 गाय एवं एक विकलांग की गाड़ी भी जल गई। जहां आज पीड़ित परिवार से जदयू नेता प्रभात किरण ने मिलकर मवेशी डाक्टर और अंचल अधिकारी गायघाट को राहत एवं चेक देने का आग्रह किया।

अंचल अधिकारी ने आज ही चेक देने की स्वीकृति दे दी है। वहीं मवेशी डाक्टर कैंप लगाकर इलाज करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुखिया मो शौकत अली राईन, सरपंच ओम प्रकाश, मो इरफान, उज्ज्वल सिंह आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.