मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित महादेव मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर को रेलवे विभाग द्वारा आधी रात को जबरन हटाए जाने एवं मन्दिर की प्रतिमाओं को गायब करने के निमित मुजफ्फरपुर की समाजिक कार्यकर्ताओ की बैठक जिलापरिषद मार्केट में की गई। मौके पर उपस्थित भंसा घर के अनील कुमार अनल ने बैठक में सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारे मंदिरों के ऊपर ऐसा कुठाराघात तो हमारे लालू जी के शासन काल मे भी नही हुआ था।

जिसे आज के मौजूदा सत्ताधिस उसे जंगलराज बताते है जबकी आज जिन हिंदूवादीयो की केंद्र में सत्ता है उनके द्धारा ऐसे कृत्य करने की बिल्कुल भी उम्मीद तक किसीने नही की थी। वही बैठक को सम्बोधित करते हए समाजिक कार्यकर्ता कुणाल श्रीवास्तव जी ने कहा मोदी जी एक तरफ तो कुंभ में माला फेरते हुए खुद को हिंदुनिष्ठ बताते है और दूसरी तरफ केन्द्र सरकार की ईकाई भारतीय रेलवे द्वारा आजादी से पूर्व कुली समाज द्वारा निर्मित मंदिर को तोड़ देति है जो कि हमारे शहर की धरोहर थी।

इसलिए कथनी और करनी में अंतर साफ दिखता है सरकार से हमारी मांग है अगर ये सच मे हिंदुनिष्ट सरकार है तो हमारा मंदिर पुनिर्मित करके हिन्दू समाज को सपुर्द करें अन्यथा हम सभी हिन्दू आंदोलन करेंगे ।।

चंद्र किशोर पराशर जी ने कहा कि शहर के सांसद विधायक हिन्दू होते हुए भी नपुंसकों की भांति मंदिर टूटने पर मौन है।सरकार जल्द से मंदिर पुनर्निर्माण करवाए अन्यथा सरकार की कमर तोड़ने का काम हिन्दू समाज करेगा ।।

वही सनातनी अनिल कुमार ने कहा कि अगर मंदिर स्टेशन के विकास में बाधा है तो पटरी के बीच बनी मजार बाधा क्यों नहीं है ,जल्द से जल्द हमको हमारा मंदिर पुनः बनाके दिया जाए।।

बैठक में मुख रूप से शिवम ,पीयूष यादव,कुणाल श्रीवास्तव, अनील कुमार अनल,मनमोहन ,राजीव यादव,चन्दकिशोर जी ,अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।
