मुजफ्फरपुर में होने जा रहा वज्जिका महोत्सव 2025 संस्कृति, साहित्य और लोक कला का भव्य उत्सव

मुजफ्फरपुर के जिला परिषद् सभागार में 26 मार्च को बिहार की समृद्ध संस्कृति और परम्परा को जीवन्त बनाए रखने के उद्देश्य से वज्जिका महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से संध्या 3 बजे तक चलेगी।

यह महोत्सव न केवल वज्जिका भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा, बल्कि इस क्षेत्र की लोक कलाओं, संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प को भी विशेष पहचान दिलाएगा।इस आयोजन में प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, कलाकार, रंगकर्मी और लोक कलाकार भाग लेंगें।

महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में शामिल है-

• वज्जिका संवाद सत्र वज्जिका भाषा, साहित्य और संस्कृति पर चर्चा।

लोक नृत्य और संगीत कार्यक्रम वज्जिका लोकगीत और नृत्य की झलक।

पुस्तक प्रदर्शनी

कला प्रदर्शनी

प्रदर्शनी-स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को प्रदर्शनी।

• वज्जिका कवि सम्मेलन क्षेत्रीय साहित्यकारों और कवियों की प्रस्तुति।

इस महोत्सव का उद्देश्य वज्जिका भाषा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading