भारत की बेटी सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर एक प्रयास मंच ने पटाखे छोड़कर व मिठाई खिलाकर मनाई खुशी… 

मुजफ्फरपुर के बहलखाना स्लम बस्ती मे भारत की बेटी सुनीता विलियम्स के 9 महिना बाद सुरक्षित वापस धरती पर लौटने पर जश्न मनाया गया। 

जहां मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा की अंतरिक्ष की दुनिया का रहस्य हमेसा से इंसानो को अपनी ओर खिचता है चाँद तारे से लेकर आसमान मे चमचमाते ग्रह के बारे मे हर कोई जानना चाहता है।

इस बार भारत की बेटी सुनीता विलियम्स को अमेरिकी अंतरिक्ष ऐजेंसी नासा (NASA) ने 5 जून 2024 को 8 दिन के लिए खास मिशन के लिए अंतरिक्ष पर भेजा पर तकनीकी खामी के कारण इन्हे 9 महिना तक अंतरिक्ष मे रुकना रुकना पड़ा और 19 मार्च सुबह 3:27 मिनट पर नौ महिना बाद वापस धरती पर लौटी।

आज फिर से भारत की एक बेटी सुनीता विलियम ने एक इतिहास रच दिया। इसी खुशी में एक प्रयास मंच द्वारा पटाखा और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.