मुजफ्फरपुर स्टेशन परिसर स्थित मंदिर तोड़े जाने के विरोध में विहिप और मुजफ्फरपुर में हिन्दू समाज द्वारा सम्पूर्ण मुजफ्फरपुर बंद करवाया गया।


जिसके तहत सभी बंद हिंदुनिष्ठ ने सरैयागंज टॉवर से मार्च करके जवाहरलाल रोड़ कल्याणी, मोतीझील,इस्लामपुर,सुटापट्टी, कम्पनीबाग ,सिकंदरपुर,पंकज मार्किट,सोनर्पटी होते हुए मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुची मार्च में सामिल लोगो ने दुकानदारों से हाथ जोर कर मन्दिर के सम्मना में बंद करने का निवेदन किया।


साथ ही रास्ते मे पड़ने वाले उन जनप्रतिनिधियों के आवास के बाहर विरोध किया जो मन्दिर टूटने के मुद्दे पर चुप है।

इस दौरान मंदिरों के मलबे से सामने दो मिनट का मौन रखा कर और हनुमान चालीसा का पाठ किया और संकल्प लिया कि रेल प्रशासन से मन्दिर यही बनवाएंगे।

