बिहार दिवस के शुभ अवसर पर मुजफ्फरपुर डीएम ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बिहार दिवस के शुभ अवसर पर जिलावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही लोगों से आपसी सद्भाव के साथ जिला के सर्वांगीण विकास हेतु समेकित प्रयास करने तथा उन्नत बिहार, विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की अपील की है।

बिहार दिवस के पावन अवसर पर 22 मार्च के सुबह से ही कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम के नेतृत्व में अधिकारियों, स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों की भागीदारी के साथ प्रभात फेरी से शुभ दिवस का आगाज किया गया जो शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम से शुरू होकर इमली चट्टी, स्टेशन रोड, सदर अस्पताल होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा।

तत्पश्चात भारत माँ नमन स्थल पर उप विकास आयुक्त सहित सभी अधिकारियों ने भारत मां के चरणों में शीश झुकाया तथा माल्यार्पण की।

भारत माँ पार्क परिसर में उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने उन्मुक्त गगन में गुब्बारा का गुच्छा छोडा तथा जिले की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में स्कूली बच्चों का स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया।

प्रथम स्थान पर शिवम कुमार मारवाड़ी उच्च विद्यालय, दूसरा स्थान पर साक्षी कुमारी, बालिका उच्च विद्यालय केडिया, तीसरा स्थान पर प्रियांशु कुमारी, बालिका उच्च विद्यालय केडिया रहे।

चयनित बच्चों को बिहार दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार डीआरडीए डायरेक्टर संजय कुमार/ अभिजीत चौधरी सहित कई अन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे तथा आम नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading