बिहार का 9 साल का लेखक आदर्श भारद्वाज, अपनी सोच से दुनिया को बनाया कायल, अब मिलेगा इंटरनेशनल अवार्ड

मधुबनी: बिहार के मधुबनी के लाल आदर्श भारद्वाज ने छोटी सी उम्र में ऐसा कमाल कर दिखाया है कि उसकी चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में हो रही है.

मधुबनी के झंझारपुर के 9 साल के बाल लेखक आदर्श भारद्वाज की लेखनी के सभी कायल हैं. उनकी किताब ‘एल्गोरिदम ऑफ फियर’ ने इंटरनेशनल ऑथर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए टॉप 100 में जगह बनाई है.

आदर्श की बुक का इंटरनेशनल अवार्ड के लिए चयन: डॉक्टर दम्पति के 9 वर्षीय पुत्र आदर्श भारद्वाज की पुस्तक एल्गोरिथम ऑफ फियर को इंटरनेशनल ऑथर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए टॉप 100 में चयनित किया गया है.

झंझारपुर के डॉ. सुरविंद झा व उनकी डॉ. सुधा झा के पुत्र आदर्श की दूसरी किताब द हिडेन वर्ल्ड का बीते महीने मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने लोकार्पण किया था.

दुबई में मिलेगा अवार्ड: पांचवीं में पढ़नेवाला आदर्श भारद्वाज अबतक दो किताबें लिख चुका है. आदर्श की किताब एल्गोरिथम ऑफ फियर विश्व की उन 100 किताबों में शामिल है जो इंटरनेशनल ऑथर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए अंतिम रूप चयनित टॉप 100 में है.

100 चयनित किताबों में से टॉप 10 लेखकों को अवार्ड लेने के लिए दुबई बुलाया जाएगा. शेष 90 लेखकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading