प्रधानमंत्री की बायोपिक में मोदी का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय पहले से ही वाहवाही लूट रहे है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। वैसे तो विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं।लेकिन यहाँ फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। जी हाँ एक्टर दर्शन कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में दिखाई देंगे। दर्शन इस फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल उनका रोल क्या होगा इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।

निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि हमारे साथ यह दर्शन की तीसरी फिल्म है। उन्होंने हमारी फिल्म ‘मैरी कॉम’ से शुरुआत की।फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के लिए उनके साथ काम करना अद्भुत है। दर्शन का किरदार कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दर्शन ने कहा कि सबसे बड़ी बायोपिक का हिस्सा बनकर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री का किरदार निभा रहे विवेक ओबोरॉय का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है

बताते चले कि फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। और इस फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं साथ ही फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ ही रखा गया है। संभव है कि फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज कर दी जाए। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी।