विकास गुप्ता ने भारत को बताया दोहरे रवैया वाला देश

Big Boss 11 के कंटस्टेंट रहे टेलीविजन प्रोड्यूसर और होस्ट विकास गुप्ता अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आये विकास ‘बीविदबेटी’ चैरिटी फैशन शो के लिए रैंप वॉक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक विवादित बयान दे डाला । विकास का कहना है कि जब भी भारत में महिलाओं के साथ समान व्यवहार की बात आती है तब उनके साथ दोहरा रवैया अपनाया जाता है।


विकास गुप्ता ने कहा कि, ‘भारत एक दोगला देश है। हम अपने देश को ‘भारत माता’ कहकर संबोधित करते हैं। जब हमारे देश में महिलाओं की सुविधाओं और उन्हें उनका हक देने की बात होती है तो यहां कुछ भी नहीं होता। महिलाओं के लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए सिर्फ समानता देना ही बहुत बड़ा सुधार होगा।’

विकास गुप्ता ने अपने घर का उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘मुझे याद है कि मेरी बहन का जन्मदिन तब तक नहीं मनाया गया जब वह 10 साल की नहीं हो गई। उसके बाद मैंने अपने जेबखर्च से पैसा बचाने का फैसला किया और उसका जन्मदिन मनाना शुरू किया। इसकी शुरुआत बहुत छोटी-छोटी चीजों से होती है।

आगे ‘ विकास कहते है कि, ‘बचपन में जब मेरी बहन अक्सर जोर से हंसा करती थी तो मेरी दादी कहती थीं कि लड़कियों को जोर से नहीं हंसना चाहिए। मैंने तब भी सवाल किया था। मुझे लगता है कि हम बदल रहे हैं। विकास ने कहा कि लड़कों को अपनी बहनों और माताओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि, ‘लड़का होने के नाते हम अपने घरों के माहौल को बदल सकते हैं। हम देश को धीरे-धीरे बदल सकते हैं, जो कि बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading