सेंट जेवियर वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता-2025: रेड हाउस ने किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर | सेंट जेवियर जूनियर/सीनियर स्कूल, गौशाला रोड शाखा में चल रही द्विदिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता (खेल सप्ताह) के दूसरे दिन का समापन उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। खिलाड़ियों की उमंग और शिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिता ने खास अंदाज में खेल भावना को जीवंत कर दिया।

आज के मुकाबले के बाद हाउस रैंकिंग इस प्रकार रही:

• प्रथम स्थान: रेड हाउस – 218 अंक

• द्वितीय स्थान: येलो हाउस – 156 अंक

• तृतीय स्थान: ग्रीन हाउस – 139 अंक

• चतुर्थ स्थान: ब्लू हाउस – 137 अंक

आज संपन्न हुए खेल:

1. कबड्डी (कक्षा सप्तम एवं अष्टम)

2. 30 मीटर डैश रेस (कक्षा नर्सरी से यू.के.जी.)

3. कलेक्टर व ऑब्जेक्ट

4. 50 मीटर रेस

5. जिग जैग रेस (कक्षा प्रथम से तृतीय)

6. स्पून रेस

7. लॉन्ग जंप (कक्षा सप्तम एवं अष्टम)

8. शॉट पुट (कक्षा नवम से बारहवीं)

इस अवसर पर विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री अमित कुमार दत्त, शाखा प्रभारी श्री दीपक चंद्र सिन्हा, श्रीमती मार्था दत्त, एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अगले दिन (27 मार्च 2025) को होने वाले खेलों के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.