मुज़फ़्फ़रपुर की बेटी अनुष्का अभिषेक कराटे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयनित

मुजफ्फरपुर | बिहार के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि मुजफ्फरपुर की 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक का चयन कराटे विश्व कप, रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। 4 से 8 अप्रैल 2025 तक मास्को में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अनुष्का अंडर-14 कुमिते फाइट (-45 किग्रा) कैटेगरी में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी।

बिहार की पहली कराटे खिलाड़ी बनीं अनुष्का

अनुष्का बिहार की पहली कराटे खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस चयन से उनके परिवार, कोच और पूरे कराटे समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है। शास्त्री नगर निवासी अनुष्का के माता-पिता, अन्नू अभिषेक और प्रीति कुमारी के साथ-साथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।

कोच और फेडरेशन का योगदान

अनुष्का पिछले चार वर्षों से रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ले रही हैं, और उनके इस मुकाम तक पहुंचने में उनके कोच सेंडाई सूरज पंडित का अहम योगदान रहा है। भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव भी उनके साथ रूस जाएंगे। इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन की सचिव सेंडाई शिल्पी सोनम ने अनुष्का को वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक चयन पत्र सौंपा और उनकी सफलता की कामना की।

रास वर्ल्ड ने किया कराटे किट स्पॉन्सर

अनुष्का को कराटे विश्व कप में भाग लेने के लिए आवश्यक पूरा कराटे किट रास वर्ल्ड द्वारा स्पॉन्सर किया गया। इस बड़ी उपलब्धि पर बिहार के कराटे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भारत का परचम लहराने की उम्मीद

अनुष्का के चयन से भारतीय कराटे टीम के लिए भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। पूरे देश को विश्वास है कि अनुष्का और भारतीय टीम इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा रूस में लहराएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading