गायघाट (मुजफ्फरपुर) दावत-ए-इफ्तार में दिखा आपसी भाईचारा, राजद नेताओं ने किया आयोजन

दीपक कुमार | मुजफ्फरपुर । गायघाट बेनीबाद थाना क्षेत्र के बलौर गांव में राजद नेता राहुल यादव के सौजन्य से भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजद के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और मुस्लिम भाइयों के साथ रोजा इफ्तार कर सौहार्दपूर्ण माहौल को मजबूत किया।

इफ्तार में शामिल प्रमुख नेता

इफ्तार कार्यक्रम में राजद के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

• विधायक निरंजन राय

• बिहार विधान पार्षद जनाब कारी सोहैब साहब

• पूर्व मंत्री सह कांटी विधायक मो. इसराइल मंसूरी

• राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता

• तिरहुत स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी रहे गोपी किशन

• राजद जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र किशोर

• अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो. सज्जाद

• उपाध्यक्ष गाजी शाहनवाज

• पार्टी के महासचिव मोहम्मद सज्जाद

• प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ

• कटरा अध्यक्ष विकास कुमार

भाईचारे का संदेश

इस इफ्तार पार्टी में सभी समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला, जिससे समाज में सद्भावना और एकता का संदेश गया। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि त्योहारों और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारा मजबूत होता है और हर समुदाय को मिल-जुलकर रहना चाहिए।

इस आयोजन से स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला और इसे सफल बनाने में राजद कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.