मुजफ्फरपुर: शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के गरहा स्थित अर्जुन बाबू पशु मेला के उद्घाटन से पहले बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा का परिषदन कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह का आयोजन मुजफ्फरपुर भाजपा के पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार एवं पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मनोज कुमार तिवारी, रविशंकर कुशवाहा, सम्राट कुमार, अशोक कुमार झा, राशी खत्री, फेकू राम, इंद्रा सिंह, लालाबाबू साहनी, नंदकिशोर पासवान, ऋतु आनंद, परितोष सिंह, दिलीप कुमार, सिद्धार्थ चौधरी, मनीष चौधरी, रोहन कुमार, विशाल कुमार, अजित द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन, आलोक राजा, प्रीतम ठाकुर, दिवाकर शर्मा, वार्ड पार्षद के पी पप्पू समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का फूल-माला एवं पारंपरिक विधियों से स्वागत किया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया और जिले के समग्र विकास को लेकर चर्चा की। वहीं, उन्होंने अर्जुन बाबू पशु मेला के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसके संरक्षण और विस्तार की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी जाहिर की।



समाचार अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।





