रिपोर्ट : दीपक कुमार
गायघाट (मुजफ्फरपुर) | रामनवमी पर्व को लेकर बेनीबाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। शनिवार को थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी अफवाह या भड़काऊ बातों में न आएं, और यदि कोई समस्या हो तो पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत संपर्क करें।

थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि, “रामनवमी के मद्देनज़र फ्लैग मार्च निकाला गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। अगर कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी बढ़ा है। रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व को लेकर पुलिस की सतर्कता और जनता से संवाद, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





