मुज़फ़्फ़रपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय को मिला नया प्राचार्य, डॉ. राकेश कुमार पाल ने संभाला कार्यभार

रिपोर्ट : अमन कुमार “मॉन्टी”

मुजफ्फरपुर | भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय को नए प्राचार्य के रूप में डॉ. राकेश कुमार पाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। वाराणसी निवासी डॉ. पाल पूर्व में भागलपुर स्थित लोक शिक्षा समिति द्वारा संचालित बीएड महाविद्यालय में प्राचार्य रह चुके हैं।

महाविद्यालय के सह-सचिव प्रो. अंगज कुमार ने डॉ. पाल से औपचारिक रूप से योगदान कराया। योगदान के बाद डॉ. पाल ने कहा कि उनका लक्ष्य महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना और सर्वांगीण विकास के लिए ठोस प्रयास करना होगा।

उनकी नियुक्ति पर लोक शिक्षा समिति से जुड़े कई पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

• प्रदेश सचिव: श्री रामलाल सिंह

• सचिव: डॉ. ललित किशोर

• अध्यक्ष: डॉ. सत्यनारायण गुप्ता

• कोषाध्यक्ष: श्री अवधेश कुमार

• विभाग निरीक्षक: श्री ललित राय

• डॉ. मिनी कुमारी,

• कार्यालय प्रमुख: दीपक कुमार

• कार्यालय सहायक: दीपक कुमार, रमन पाठक, दीपक सिंह समेत सभी शिक्षकगण

डॉ. राकेश कुमार पाल के अनुभव और नेतृत्व से महाविद्यालय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.