मुज़फ़्फ़रपुर : रामनवमी पर बोचहा के भूताने पंचायत में विश्व सनातन सेना द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, युवाओं में दिखा जोश

मुजफ्फरपुर, 6 अप्रैल। रामनवमी के पावन अवसर पर जहां पूरा देश भक्ति और उल्लास में डूबा रहा, वहीं मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड अंतर्गत भूताने पंचायत में भी रामनवमी उत्सव की धूम देखने को मिली। विश्व सनातन सेना के तत्वावधान में भूताने दुर्गा मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार युवा सनातनी शामिल हुए।

इस शोभायात्रा में एक पिकअप वाहन को रथ की तरह सजाया गया, जिसमें ध्वनि विस्तारक यंत्रों से गूंजते जय श्रीराम के नारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा भूताने, बाजितपुर, तुर्की, बढ़ेता, मोहुली, चौमुख, अम्मा और सोहिजन सहित कई गांवों और टोलों से गुजरते हुए पुनः भूताने दुर्गा मंदिर पर समापन को पहुँची।

शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने हाथों में भगवा झंडा और जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे जोश और श्रद्धा से भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया।

नेतृत्व में शामिल रहे प्रमुख लोग:

• आचार्य चंद्र किशोर पाराशर, केंद्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी

• अनिल कुमार, प्रमंडल प्रभारी, विश्व सनातन सेना

• प्रकाश गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष

• सुधांशु गुप्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष

• कुणाल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी

• कृष्ण मुरारी चौधरी,

• प्रिंस राय, प्रखंड मंत्री

• गौतम कुमार एवं मनीष कुमार

इस आयोजन ने स्थानीय स्तर पर रामनवमी के महत्व को और भी सशक्त किया और ग्रामीण क्षेत्रों में सनातन परंपरा के प्रति युवाओं की बढ़ती आस्था और ऊर्जा को दर्शाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading