दीपक कुमार | गायघाट ।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी का शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत भूसरा गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा अमरसिंह और केवल महाराज की पूजा-अर्चना में भाग लिया और समाज के कल्याण की कामना की।

पूजा कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा, “एक रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ा सकती है।” उन्होंने आगे कहा, “आप लोगों के सहयोग से ही हम यहां तक पहुंचे हैं। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक निषाद समाज को उसका पूरा हक और अधिकार नहीं मिल जाता।”

अपने भाषण में सहनी ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, “जो कल तक मेरा झोला ढोते थे, आज वे भारत सरकार में मंत्री बन गए हैं। यह सब मुझे कमजोर करने की साजिश है, लेकिन जब तक आप लोगों का साथ है, हमें कोई नहीं झुका सकता।”
इस दौरान वीआईपी कार्यकर्ताओं ने लोम पंचायत के पूर्व मुखिया सह जिला उपाध्यक्ष मनोज सहनी के नेतृत्व में दर्जनों बाइकों के साथ जोरदार स्वागत जुलूस निकाला। मुकेश सहनी को फूल-मालाओं और अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया।
उपस्थित प्रमुख लोग:
• पुकार सहनी, वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष, गायघाट
• आनंद मधुकर, पार्टी कार्यकर्ता
• अखिलेश सहनी
• पूर्व मुखिया राजेंद्र सहनी
• भोगेंद्र सहनी
• उमेश सहनी, वीआईपी अध्यक्ष, बंदरा प्रखंड
• बैजू सहनी,
• संजीत सहनी,
सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण व समर्थक उपस्थित रहे।
यह आयोजन निषाद समाज की एकजुटता और राजनीतिक चेतना का प्रतीक बन गया, जिसमें सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का माहौल देखने को मिला।





