मुज़फ़्फ़रपुर | संवाददाता
मुज़फ़्फ़रपुर चित्रगुप्त एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद की एकमात्र महिला प्रत्याशी डॉ. कुमारी ज्योत्स्ना ने रविवार को नयाटोला क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की।

डॉ. ज्योत्स्ना ने चित्रांश समाज के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि “समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आज समय की जरूरत है। यदि आप सबका आशीर्वाद और समर्थन मिला, तो मैं समाज की बेटियों, महिलाओं और युवा वर्ग के हितों को प्राथमिकता पर रखकर कार्य करूंगी।”

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं और वरिष्ठ जनों ने डॉ. ज्योत्स्ना के प्रयासों की सराहना की और उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।
चुनाव में डॉ. कुमारी ज्योत्स्ना की उम्मीदवारी को लेकर महिलाओं के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि वे संगठन में महिलाओं की आवाज़ को मज़बूती से रखने का भरोसा दिला रही हैं।
इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ स्थानीय समाजसेवी, युवा प्रतिनिधि और समर्थकगण भी मौजूद रहे।





